About ALL SIKH SIKLIGAR ASSOCIATION

ऑल सिख-सिकलीगर एसोसिएशन यह एक राष्ट्रीय संगठन है जिसे आसा संगठन के नाम से भी जाना जाता है , इसे निर्माण करने हेतु हमारे बड़े बुजुर्ग एवं नौजवानों ने कड़ी मेहनत कि 30/09/2018 में इसकी निव भोपाल मध्य प्रदेश में भाई रज्जन सिंघ भाटिया (भोपाल मध्य प्रदेश) चंदा सिंह बावरी (परभणी महाराष्ट्र) , जसपाल सिंघ बावरी (रायपुर छत्तीसगढ़) समस्त सातसंगत द्वारा पहली मीटिंग ली गई ,उसके बाद दूसरी मीटिंग ऋषिकेश में 17/09/2024 को सतीश सिंह जी ऋषिकेश वालों के द्वारा उत्तराखंड में ली गई , और तिसरी मीटिंग श्री हजूर साहिब अबचल नगर नांदेड़ महाराष्ट्र में 30/01/2025 भाई बलजीत सिंह बावरी जी के नेतृत्व में आयोज किया गया , जज सहाब तुफान सिंघ अकाली (जुनी) जि के अध्यक्षता में सिकलीगर समाज कि भव्य सम्मेलन लिया गया, जहां ऑल सिख-सिकलीगर एसोसिएशन की स्थापना की गई इस स्थापना में 13 राज्यों कि सिकलीगर समाज के संगतो ने भाग लिया जिसमें उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, जम्मू , सभी संगत के सर्व समिति से राष्ट्रीय पदाधिकारी का चयन किया गया ... ऑल सिख-सिकलीगर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन भारत सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1860 की धारा 21 के तहत दिनांक 17/07/2025 को रजिस्ट्रेशन क्रमांक 491 एवं मुंबई सार्वजनिक पब्लिक ट्रस्ट अधिनियम 1950 की धारा 29 रजिस्ट्रेशन क्रमांक F-0026075 के तहत मान्यता प्राप्त हुआ